सरायकेला : सरायकेला- खरसावां के नवपदस्थापित एसपी मनोज स्वर्गियारी ने पदभार संभालते ही अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने का ऐलान किया है. गुरुवार को आदित्यपुर थाना पहुंचकर उन्होंने हिमांशु सिंह हत्याकांड की समीक्षा की और फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का निर्देश दिया.
एसपी ने कहा कि नियमित गश्ती, पुराने अपराधियों की धरपकड़, एंटी ड्रग अभियान और कानून- व्यवस्था को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी. उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिले में किसी भी सूरत में अपराध और अपराधियों को पनपने नहीं दिया जाएगा. उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को क्षेत्र में लगातार गश्त, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और आम लोगों के साथ बेहतर संवाद बनाए रखने का निर्देश दिया.

बैठक में सरायकेला एसडीपीओ अनुभव भारद्वाज, आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार सिंह सहित कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे. गौरतलब है कि हिमांशु सिंह हत्याकांड के बाद हुए प्रशासनिक फेरबदल में 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी मनोज स्वर्गियारी को सरायकेला- खरसावां का नया एसपी बनाया गया है. पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त तेवर दिखाए हैं.






