रांची : एसीबी की कार्रवाई से एक बार फिर झारखंड की राजनीतिक गलियारों की तापमान बढ़ने लगी है। वही प्रशासनिक गलियारों में भी बेचैनी बढ़ती जा रही है। लगातार एसीबी की कार्रवाई से झारखंड की राजनीतिक तापमान अब उबलने लगा है। कहा जा रहा है कि कई एसीबी के निशाने पर हैं। आईएएस अधिकारी विनय चौबे से पूछताछ के बाद तुरंत उत्पाद आयुक्त गजेंद्र सिंह से पूछताछ को लेकर कई तरह के चर्चाएं प्रशासनिक एवं राजनीतिक गलियारों में चल रही है।

अचानक झारखंड में शराब घोटाले की जांच में तेजी आ गई है। एसीबी ने अब उत्पाद विभाग के संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह से पूछताछ शुरू कर दी है। इससे पहले एजेंसी ने पूर्व सचिव विनय चौबे को उनके निवास से अपने कार्यालय लाया और पूछताछ की। चौबे से हुई बातचीत के आधार पर गजेंद्र सिंह को भी बुलाया गया। सिंह के कार्यालय पहुंचने के बाद अधिकारी उनसे भी विभिन्न पहलुओं पर जानकारी ले रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस मामले में छत्तीसगढ़ के शराब नेटवर्क के माध्यम से बड़ा वित्तीय घपला किया गया, जिसमें गजेंद्र सिंह की अहम भागीदारी मानी जा रही है। इस सिलसिले में कई अन्य लोगों से भी पूछताछ की संभावना है। एसीबी इस घोटाले के हर पहलू की बारीकी से पड़ताल कर रही है और संबंधित दस्तावेजों की भी जांच कर रही है ,ताकि दोषियों की पहचान कर कार्रवाई की जा सके। इस कार्रवाई के बाद से झारखंड के राजनीतिक तापमान भी बढ़ने लगे हैं। वहीं प्रशासनिक गलियारों में भी कई तरह-तरह के चर्चाएं होने लगी है कि अब अगला कौन?




