जमशेदपुर : जमशेदपुर शहर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल डिमना लेक में सोमवार को हृदय विदारक घटना घटी जब शाम में नहाने के दौरान दो युवक गहरे पानी में डूब गए। दोनों युवक का शव मंगलवार सुबह गोताखोरों की मदद से बरामद कर लिया गया, घटना सोमवार शाम 5:30 बजे की है, जब मानगो क्षेत्र से 6 युवक अबीर गोराई,नितिन गोराई,प्रतीक रजक,रोहन गोराई,विशाल गोराई,निशांत डिमना लेक घूमने पहुंचे थे।

जहां सभी लेक में नहाने उतरे इसी दौरान अबीर ने सभी को गहरे पानी में जाने से मना किया, लेकिन प्रतीक और नितिन नहीं माने और गहरे पानी में जाने के कारण वे दिनों डूबने लगे जिन्हें बचने का प्रयास किया लेकिन वे सफल नहीं हो पाए,जिसके बाद सभी घर जाकर परिजनों को जानकारी दी,जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। जिनके द्वारा मंगलवार के सुबह गोताखोरों के सहायता से तलाशी ली गई। जिनके अथक प्रयास से दोपहर में दोनों का शव बाहर निकाला गया,जिसे जब्त कर पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।




