Saraikela (संजीव मेहता) : झारखण्ड क्षत्रिय संघ द्वारा गुरुवार की शाम होटल दयाल इंटरनेशनल में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया. जिसमे झारखण्ड क्षत्रिय संघ के केंद्रीय सचिव सह कार्यक्रम संयोजक अमित सिंह, युवा संघ के महामंत्री कुमार प्रभाकर सिंह, वरीय उपाध्यक्ष राजीव सिंह (बबलू), जयंत विक्रम सिंह, उपाध्यक्ष रवि सिंह, सुखदेव सिंह, हेमंत सिंह,अभिषेक सिंह आदि शामिल हुए. प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए संघ के लोगों ने कहा कि आगामी 9/05/2026 को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 487वीं जन्म जयंती मनाई जाएगी. जो मरीन ड्राइव स्थित महाराणा प्रताप चौक से सर्वप्रथम पांच पुरोहितो द्वारा संखनाद से जन्मजयंती का शुभारंभ होगा.

जिसके तत्पश्चात महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर बारी बारी से मल्यार्पण किया जाएगा. कार्यक्रम में क्षत्रिय युवा संघ द्वारा शहर के तमाम हिन्दू समाज के लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है. झारखण्ड क्षत्रिय संघ के केंद्रीय सचिव अमित सिंह ने बताया कि 9 मई को सुबह 10 बजे से मरीन ड्राइव स्थित महाराणा प्रताप चौक पर एक संगोष्ठी का भी आयोजन किया जायेगा. जिसमे शहर के प्रख्यात शिक्षाविद इतिहासकार उपस्थित होकर महाराणा प्रताप की जीवनी पर प्रकाश डालेंगे. जिससे उपस्थित सभी जनों को धर्म व राष्ट्र रक्षा कि प्रेरणा मिल सके. साथ ही युवा संघ द्वारा महाराणा प्रताप के शुभ जयंती पर गर्मी व धुप का ध्यान रखते हुए शहर के प्रमुख चौक चौराहों पर मीठे पेय पदार्थो का शिविर लगाकर सेवा कार्य किया जायेगा.




