
जमशेदपुर : जमशेदपुर शहर रक्तदान में एक लोकप्रिय और ख्याति प्राप्त शहर रहा है ,और बनते जा रहा है। जमशेदपुर शहर वासी रक्तदान कर शहर का नाम दिनों दिन रोशन करते जा रहे हैं। इसी रक्तदान अभियान की कड़ी में जे डी आई इ ए संगठन की ओर से 37वां रक्तदान शिविर का बिस्टुपुर जीवन बीमा कार्यालय में आयोजन किया गया । कहां जाता है ,रक्तदान, जीवन दान, महादान ।
जहां रक्तदान कर हम दूसरे की जीवन बचाते हैं। वहीं दूसरी ओर इससे जबर्दस्त आत्म संतुष्टि मिलती है। रक्तदान से कई प्रकार के लाभ होते हैं। हम सभी को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। जे डी आई इ ए संगठन की ओर से 37वां रक्तदान शिविर का आयोजन बिस्टुपुर स्थित जीवन बीमा कार्यालय में किया गया। जिसमें लगभग समाचार लिखे जाने तक यानी 4:50 मिनट तक 190 यूनिट रक्तदान हो चूका है,और रक्तदान जारी है। इस रक्तदान शिविर में वरिष्ठ मण्डल प्रबंधक श्री एस. के. पंडा, ऑल इंडिया एल आई सी फेडरेशन के महामंत्री श्री राजेश कुमार अर्जुन सिंह गिरीश ओझा सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी, अधिकारी एवं रक्तदाता शामिल हूए।वही रक्तदान करने के लिए अर्जुन सिंह को प्रमाण पत्र दिया गया।




