Advertisements

Advertisement
जमशेदपुर : जमशेदपुर जिला के परसुडीह थाना क्षेत्र से पुलिस ने भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया है ।जमशेदपुर पुलिस ने परसुडीह थाना क्षेत्र से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद करने में सफलता पाई है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि परसुडीह थान्तर्गत गोल पहाड़ी निवासी राजेंद्र सिंह के घर मे भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री रखीं हुयी है ।जिसपर वरीय अधिकारियों के निर्देश में एक टीम गठित कर छापामारी की गई। जहां से विस्फोटक सहित पुलिस ने मौके से आतिशबाजी के लिए बने पटाखे समेत अन्य सामान जब्त कर ली ।साथ ही मौके से राजेन्द्र सिंह और एक कारीगर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बताया जाता है राजेन्द्र सिंह अवैध तरीके से घनी आबादी क्षेत्र मे विस्फोटक सामग्री जमा कर पटाखे बनाता था।
Advertisement




