जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति को क्षेत्र में संचालित हो रहे ब्राउन शुगर को बंद कराना महंगा पड़ गया अब उन्हें थाना प्रभारी द्वारा भी बर्बाद करने की धमकी दिया जा रहा है. पीड़ित मोहम्मद सगीर ने बताया कि वह मकदमपुर में रहते हैं जहां ब्राउन शुगर के संचालन को बस्ती वासियों के साथ मिलकर बंद कराया था।
लेकिन उन्हें यह महंगा पड़ गया कुछ दिन बाद एक साजिश के तहत ब्राउन शुगर संचालक के द्वारा उसके साथ मारपीट कर हाथ तोड़ दिया जिसे लेकर उन्होंने परसुडीह थाना में शिकायत दर्ज कराई और अस्पताल में इलाजरत थे इसी बीच उन्हें जानकारी मिली की थाना प्रभारी ने मोहम्मद सगीर को ही मामले में शामिल कर काउंटर केस कर दिया. वही आए दिन संचालक के गुर्गो के द्वारा उन्हें और परिवार के अन्य सदस्यों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

वहीं सगीर ने थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि थाना प्रभारी के सामने ही संचालक द्वारा मारपीट की गयी लेकिन प्रभारी ने उस पर कार्यवायी नहीं की गयी वहीं उन्हें कैसे उठा लेने अन्यथा पूरे परिवार को बर्बाद कर देने की धमकी दे रहे हैं थाना प्रभारी के इस धमकी से डरे सहमे सगीर एसएसपी के पास पहुंचे और थाना प्रभारी पर कार्रवाई करते हुए जान माल की रक्षा की गुहार लगाई है.






