
18 फरवरी को सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में हुई फायरिंग के मामले में अभियुक्त गोलू मछुआ को पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया है । प्रेस वार्ता आयोजित कर सीटी sp मुकेश लुनायत ने जानकारी दी, कि आरोपी गोलू और घायल रवि के बीच आपसी रंजिश चल रहा था। जिसे लेकर कुछ महीने पूर्व भी विवाद हुआ था। जिसके बाद 18 फरवरी को देर रात रवि लघु शंका के लिए घर से बाहर निकला। तभी गोलू अपने अन्य 2 साथियों के साथ फायरिंग कर दी । जिसमे एक गोली रवि के कमर से छू कर निकल गयी। जिसकी शिकायत रवि ने दूसरे दिन सोनारी थाना में शिकायत दर्ज कराई । जिसके आलोक में एक टीम गठित कर गोलू की गिरफ्तारी की गई। जिसके पास से घटना में प्रयुक्त एक देसी पिस्टल बरामद की गई। वही घटना में शामिल अन्य 2 की गिरफ्तारी के लिए प्रयास में पुलिस जुट गई है। फिलहाल गिरफ्तार अभियुक्त गोलू को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है




