
जमशेदपुर झारखंड राज्य दफादार चौकीदार पंचायत शाखा पूर्वी सिंहभूम जिला के एक दिवसीय जिला सम्मेलन का आयोजन जमशेदपुर के भुईयाडीह के अतिथि भवन किया गया ।अध्यक्षता इस सम्मेलन के उद्घाटन झारखंड राज्य के दफादार ,चौकीदार, पंचायत के राज्य अध्यक्ष कृष्ण दयाल सिंह किया। जिला सम्मेलन में सर्वसम्मति से 9 सूत्री प्रस्ताव पारित करके झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को संबोधित कर मांगा पत्र उपायुक्त जमशेदपुर को सोपा गया। इन मांगों पर तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने की मांग की गई। जिला सम्मेलन में सर्वसम्मति से 9 सूत्री पारित प्रस्ताव में 1 जनवरी 1990 के पूर्व और बाद में सेवा निवृत चौकीदार दफादार के आश्रितों की नियुक्ति पूर्व नियुक्ति प्रक्रिया के अनुसार करने का आदेश सभी उपाधियां को दिया। झारखंड चौकीदार संवर्ग नियमावली 2015 के आलोक में 100 से 120 आवासीय घरों पर बीट सृजित करना, और सेवा विमुक्त सभी चौकीदारों को पुनः सेवा में योगदान करने की मांग की है।




