
रांची : झारखंड के जमशेदपुर जिले के पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बाइक चोरी की घटनाओं पर जिला पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी और निगाहें रखी जा रही है। जिसके परिणाम स्वरुप जमशेदपुर पुलिस को एक बार फिर 19 चोरी के मोटरसाइकिल सहित पांच चोर गिरोह को गिरफ्तार किया गया है। जमशेदपुर पुलिस को एक बार फिर बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। इस बार चोरी के 19 वाहनो के साथ 5 चोर गिरोह को गिरफ्तार किया गया है। city sp मुकेश लुनायत ने प्रेस वार्ता आयोजित कर जानकारी दी कि 9 फरवरी को साकची थान्तर्गत संजय मार्केट से 2 स्कूटी की चोरी होने की सनहा दर्ज कराया गया था। जिसके आलोक में वरीय अधिकारियों के निर्देश पर एक टीम गठित कर जांच आरम्भ की,जिसके तहत 2 अभियुक्तों को हिरासत मे लेकर पूछताछ की गई। जिनके द्वारा चोरी की घटना में सम्लित होने की जानकारी दी गई। जिसके निशानदेही पर 12 बाईक और 7 स्कूटी सहित अन्य 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। बताया गया कि राजीव भगत और राजन दास चोरी के वाहनों को शंभु पासवान उर्फ बिल्ली,विशाल दास और रोनित दीप उर्फ पोलियो के पास 5 से 6 हज़ार में बंधक रखते थे। जिसके बाद ग्राहक से मोटी रकम मिलने पर बंधक छुड़ाकर बिक्री कर देते है । बहरहाल पुलिस की इस कार्यवाई को एक बड़ी कामयाबी के रूप में देखा जा रहा है।




