
रांची: झारखंड के जमशेदपुर के बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल सारंगी ने जिला राज्य और देश का नाम रोशन किया है। पूर्वी सिंहभूम का नाम एक बार फिर रौशन हुआ है । इस बार बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल षाडगी ने किया है। उन्हें फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन शिकागो के द्वारा इंटरनैशनल यूथ आइकॉन अवार्ड से नवाजा गया। जिसे लेकर कुणाल षाडगी फैंस क्लब की ओर से बारीडीह दुर्गा पूजा मैदान में सम्मान समारोह अयोनित कर उन्हें सम्मानित किया गया। यह अवार्ड 130 वर्ष पूर्व सुभाष चंद्र बोस को सम्मान मिला था। अब इन्हें 9 फरवरी को अवार्ड मिला है । जिससे सिर्फ पूर्वी सिंहभूम ही नही पूरे भारत का सिर गर्व से ऊंचा किया है। इस मौके पर कुणाल षाडगी ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि इस अवार्ड के लिए पहली बार अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है ।उन्होंने कहा कि यह अवार्ड उन्हें कोविड काल मे किये गए सेवा कार्य को लेकर मिला है। यह अवार्ड सिर्फ मेरा नही बल्कि पूरे युवाओ के शक्ति का परिणाम है।




