जमशेदपुर : जमशेदपुर के स्वर्णरेखा नदी पर एक और पुल का निर्माण होने वाला है जिसे लेकर शुक्रवार को एग्रिको के लिट्टी चौक में शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ऑन लाइन शिलान्यास किया इस दौरान पूर्वी के विधायक सरयू राय के अलावे काफी संख्या में क्षेत्र वासी ईवीएम गणमान्य लोग मौजूद थे यह पुल लिट्टी चौक से भिलाई पहाड़ी एन एच 33 को जोड़ेगी जिसको कुल लागत 77 करोड़ है जिसमे पुल निर्माण में 40।करोड़ खर्च आयेगी बाकी की राशि अन्य कार्यों के लिए खर्च की जाएगी।

इस मौके पर सरयू राय ने कहा की इसके निर्माण हो जाने से सबसे ज्यादा फायदा मानगो को होगी जहां के लोगो को कम से राहत मिलेगी वही।बड़े वाहन सीधे एन एच 33 से शहर में प्रवेश कंपनी में चली जाएगी साथ उन्होंने कहा की आने वाले समय में शहर के अंदर में होने वाले ट्रैफिक को लेकर भी कार्य करने की आवश्यकता है जिसमे भालूबासा,बाराद्वारी मार्ग मुख्य है।




