जमशेदपुर : सामाजिक संस्था जन सत्याग्रह के द्वारा आज उपायुक्त महोदय, वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय और अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम को जमशेदपुर के बर्मामाइंस स्थित टैक्सी स्टैंड (दुर्गा पूजा मैदान) से ट्यूब कम्पनी तक ट्यूब कम्पनी से केबुल रोड तक एवं टैक्सी स्टैंड (दुर्गा पूजा मैदान) से ईस्टप्लांट बस्ती तक मेन रोड के किनारे बड़ी गाड़िया का पार्किंग आम बात हो गयी है। जिससे इस रोड पर छोटी-मोटी दुर्घटना आम बात सी हो गयी है। दुर्गा पूजा के दरम्यान रोड जाम धूल-कण से छुटकारा मिल सके। इसपर कठोरता से उचित क़ानूनी कारवाई करने को लेकर मांग पत्र शौपा गया है।



महाशय, उपरोक्त विषय के सन्दर्भ में निवेदन पूर्वक कहना है कि जमशेदपुर के बर्मामाइंस स्थित टैक्सी स्टैंड (दुर्गा पूजा मैदान) से ट्यूब कम्पनी तक ट्यूब कम्पनी से केबुल रोड तक एवं टैक्सी स्टैंड (दुर्गा पूजा मैदान) से ईस्टप्लांट बस्ती तक मेन रोड के किनारे बड़ी गाड़िया का पार्किंग आम बात हो गयी है। जिससे इस रोड पर छोटी-मोटी दुर्घटना आम बात सी हो गयी है एवं बहुत सारे हेवी व्हीकल में ना तो दो ड्राइवर है और ना ही खलासी होता है इसकी जाँच करवाना एवं पालन कड़ाई से करवाई जाए। जिस प्रकार से दो पहिया वाहनों की जाँच कड़ाई से की जा जाती है सभी कागज की जाँच होती है वैसे ही क्यों नहीं हेवी व्हीकल की भी होती है क्या हेवी व्हीकल पर कोई कानून लागू नहीं होती है कृप्या कर इसपर कठोरता से उचित कारवाई करे। जिससे बहुत सारी दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है।

महोदय इसके पूर्व भी हमलोगों ने दिनांक– 30.07.2019 को एवं दिनांक– 27.09.2021 को मांग पत्र शोपा था जिस पर एक दो दिन तो कार्यवाई होती है और फिर किसी दवाब में बंद कर दिया जाता है।
सधन्यवाद जोहार
मनजीत कुमार मिश्रा
(अध्यक्ष जन सत्याग्रह)




