जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के श्रम विभाग के कार्यालय के पास खाली पड़े मैदान पर डीएलसी ऑफिस समेत तमाम सरकारी भवनों को बनाने का विरोध शुरू हो गया है. इन लोगों का कहना है कि पहले से ही खेल के सारे मैदान छिन चुके है. इस कारण इसका जोरदार विरोध स्थानीय लोगों ने किया और नारेबाजी भी की. इन लोगों का कहना है कि सार्वजनिक मैदान को घेरना और वहां सरकारी कार्यालय बनाना गलत है जबकि पहले से ही अम विभाग का कार्यालय बना हुआ है. लेकिन फिर भी वहां नये सिरे से काम कराया जा रहा है. हर तरह केसार्वजनिक आयोजन और अन्य तरीके के कार्यक्रमों में भी परेशानी होगी.
काफी हंगामा के बाद इन लोगों ने काम को बंद करा दिया और कहा है कि जल्द से जल्द इसको बंद करा दिया जाये और कोई और स्थान पर भवन को बनाया जाये ताकि बच्चों के खेल का मैदान बच सके, लोगों ने कहा है कि वे लोग इसको लेकर किसी भी स्थिति तक जाकर आंदोलन करेंगे. इन लोगों से बात करने के लिए श्रम विभाग के पदाधिकारी भी पहुंचे.




