Advertisements
जमशेदपुर : जमशेदपुर के प्रख्यात जुबली पार्क के निक्कों पार्क प्रबंधन द्वारा नव वर्ष को लेकर तैयारियां जोर शोर से की जा रही है। इसके तहत 28 दिसंबर से 5 जनवरी तक रंगारंग इवेंट का आयोजन किया गया है,जिसमें पार्क के झूलो का मजा लेते हुए इस आयोजित इवेंट का भी आनंद उठा सकेंगे। वैसे तो शहर के विभिन्न पिकनिक स्पॉट सहित जुबली पार्क में सैलानी नव वर्ष के रंग में डूब चुके है,वही निक्कों पार्क में बच्चे और बड़े , विभिन्न झूलो के अलावे बोटिंग के साथ साथ इस वर्ष ऊंट की सवारी का भी आनंद उठा रहे है जो उन्हें राजस्थान परिवेश का अहसास कराती है।
Advertisements
Advertisement

वहीं आयोजित इवेंट, विंटर कार्निवल में विभिन्न खेलो के अलावा डिस्को मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगा जो दोपहर 12 से रात्रि 9 बजे तक संचालन होगा।





