जमशेदपुर : ई.एस.आई.सी (इम्प्लाइज इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया) ,आदित्यपुर में 500 बेड की व्यवस्था, गोविंदपुर और मानगो में डिस्पेंसरी,पर्याप्त डॉक्टर, फार्मासिस्ट, नर्स और हेल्पर की कमी दूर करने के लिए स्थाई नियुक्ति और सभी तरह के दवाई उपलब्ध कराने की मांग को लेकर “ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस”(एटक) के द्वारा ईएसआईसी के क्षेत्रीय निदेशक को मेमोरेंडम सौंपा गया है।

इसके प्रति जमशेदपुर के माननीय सांसद विद्युत वरण महतो को सौंप कर जमशेदपुर के मजदूरों को मिलने वाली चिकित्सीय व्यवस्था में हो रही परेशानी को एटक के कोल्हान प्रमंडल के महासचिव कॉम अम्बुज कुमार ठाकुर और उप महासचिव कॉम हीरा अरकने ने अवगत कराया और उनसे आग्रह किया की अस्पताल को 500 बेड का किया जाय,साथ ही साथ टेल्को और मानगो में यथाशीघ्र डिस्पेंसरी खोलने, डॉक्टरों और अन्य कर्मचारी कि स्थाई नियुक्ति के लिए अपने स्तर से प्रयास करें ताकि मजदूरों को अपने और अपने परिवार की चिकित्सा लाभ आसानी से प्राप्त हो सके। सांसद महोदय ने एटक प्रतिनिधि के बातों को ध्यान से सुनकर, मांगो पर संबंधित विभाग से बात करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर एटक प्रतिनिधि मंडल में कॉम धनंजय शुक्ला, कॉम विक्रम कुमार, कॉम बि के पाठक, कॉम सीताराम कालिंदी उपस्थित रहे।




