Advertisements
जमशेदपुर : स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड की ओर से फोर्थ ग्रेड प्रोन्नत शिक्षकों का पदस्थापन को लेकर जिला स्तरीय परामर्श कैंप जमशेदपुर के जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय के सभागार में आयोजित की गई। कार्यक्रम को लेकर जिला शिक्षा अधीक्षक आशीष कुमार पांडे और पदाधिकारी मनोज कुमार पांडे ने जानकारी दी की 2017 से प्रोन्नति का कार्य रुका हुआ था।

जिसका उपायुक्त अन्नय मित्तल के निर्देश पर इस वर्ष 2025 में निष्पादन किया जा रहा है। जिसमें 293 शिक्षकों को चतुर्थीय वर्ग में प्रोन्नति कर उन्हें जिले के विभिन्न स्कूलों में पारदर्शिता के साथ कैंप के माध्यम से पदस्थापन किया जा रहा है। यह प्रोन्नति शिक्षा और शिक्षक के लिए काफी महत्वपूर्ण है, जो गुणवत्ता युक्त शिक्षा के लिए बेहतर कदम है।
Advertisements
Advertisement





