सरायकेला / (संजीव मेहता) : कलश रूपी शिव काली मंदिर हरिओम नगर में 11 से 17 जनवरी तक स्थापना दिवस पर श्रीमद्भागवत ज्ञान कथा का आयोजन किया गया है। बता दें कि, आदित्यपुर न्यू हाउसिंग कॉलोनी शिव काली मंदिर में हर वर्ष स्थापना दिवस पर आठ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा व चंडीपाठ का आयोजन होता है। इस आयोजन के लिए शनिवार को भव्य कलश यात्रा निकालकर हुई। जिसमें 551 महिलाएं लाल पीली साड़ी में शामिल हुईं। यह आयोजन 11 जनवरी से 17 जनवरी तक आयोजित होगा।

जिसमें मथुरा के कथावाचक हिमांशु महाराज भक्तों को भागवत कथा सुनाएंगे। इस आयोजन को सफल बनाने में मंदिर कमेटी के अध्यक्ष उपेंद्र ठाकुर, महामंत्री मनोज तिवारी, कोषाध्यक्ष मनोज आगीवाल, आर एन प्रसाद, सत्यम भारद्वाज आदि अहम भूमिका निभा रहे हैं। यहां छह दिनों तक मथुरा से पधारे कथावाचक हिमांशु महाराज कुंती स्तुति, भीष्म स्तुति, शिव पार्वती विवाह, नरसिंह अवतार, वामन अवतार, श्रीराम अवतार, कृष्ण अवतार आदि कथा भक्तों को सुनाएंगे।




