Advertisements
इंटरमीडिएट की पढाई चालु करने को लेकर जन संघर्ष समिति की बैनर तले शुरू किया आमरण।
Advertisement

चाईबासा। संवाददाता। हरि शर्मा। चक्रधरपुर प्रखंड के हतानातोडांग पंचायत अन्तर्गत रोलाडीह उच्च विद्यालय के मैदान में जन संघर्ष समिति की बैनर तले आमरण-अनशन का आयोजन किया गया। अनशन का मुख्य उद्देश्य रोलाडीह उच्च विद्यालय रोलाडीह में प्लस टू इंटरमीडिएट का पढ़ाई चालू हो। प्रतिनियुक्ति सहायक शिक्षक अजय कुमार महतो का प्रतिनियोजन रद्द कर के अपने मूल विद्यालय रोलाडीह उच्च विद्यालय रोलाडीह में वापस हो। मौके पर अशोक तांती,पंडित कुमार महतो, विजय सिंह सामाड,हरिश गोप, सुनील कुमार महतो,सुकेश महतो, ललित मोहन गिलुवा, लक्ष्मी हासदा,गोहन सिंह सरदार ,बूवान महाली,राखल महली आदि उपस्थित थे।
Advertisement




