
रांची : झारखंड में उठे राजनीतिक बवंडर के बीच चर्चाओं के अनुसार कहां जा रहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की दोनों हाथों में लड्डू है।
यह चौक चौराहे पर खूब चर्चाएं चल रही है। ईडी के कार्रवाई के बीच उठे राजनीतिक बवंडर झारखंड की राजनीति को हिला कर रख दिया है।
हेमंत सोरेन को जमीन घोटाले से संबंधित ईडी द्वारा कई बार समन जारी कर ईडी दफ्तर में उपस्थित होने को कहा है। लेकिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उपस्थित होने के बजाय सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के दरवाजे खटखटाते रहे हैं
झारखंड कि राजनीति इन दिनों पूरी तरह से जमीन घोटाले के मामले को लेकर ईडी द्वारा की जा रही कार्रवाई के इर्द-गिर्द घूम रही है। इन मुद्दे को लेकर सूबे का सियासी पारा चढ़ा हुआ है। चर्चाओं के अनुसार कहा जा रहा है कि सीएम चाहते हैं कि, उन्हें ईडी गिरफ्तार करें! राजनीतिक विशेषज्ञों जानकारो के चर्चाओं के अनुसार, उनके दोनों हाथों में मानो लड्डू हो जाएगा ,और इसे लड्डू रूपी, मुद्दे को खूब आने वाले चुनाव में भुनाएंगे।
अगर ईडी कार्रवाई करती है, और सरकार गिरती है तो,हेमंत सोरेन को सहानुभूति वोट मिल सकती है, और हेमंत सोरेन प्रचार प्रसार में इसे खूब मुद्दा बनाएंगे, कि हमारी सरकार को साजिश के तहत गिरा दी गई । वही सब कुछ ठीक-ठाक रहा तभी ,यह चुनावी मुद्दे बनेंगे ही, कि हम ईडी के कार्रवाई से नहीं डरे । जिसे लेकर कहा जा रहा है कि हेमंत सोरेन की दोनों हाथों में लड्डू है, और यह चर्चाएं भी, खूब चौक चौराहे पर चल रही है । एक तरफ विपक्ष भ्रष्टाचार की मुद्दे बनाएंगे। वहीं हेमंत सोरेन ईडी से नहीं डरने की मुद्दे बनाएंगे । हेमंत सोरेन सरकार भ्रष्टाचार ,ईडी, अपनों से अंर्तकलह की समस्याओं से जूझ रही है। परंतु जानकारो विशेषज्ञो एवं चर्चाओं के अनुसार सरकार गिरेने वाली नहीं है, और नहीं विपक्ष गिराना चाहता है। धमकी चमकी के बीच सरकार चलती रहेगी । क्योंकि आने वाले चुनाव में इसे कोई मुद्दा बनने देना नहीं चाहेगा। इसलिए हेमंत सोरेन की दोनों हाथ में चर्चाओं के अनुसार कहा जा रहा है की लड्डू है।




