जमशेदपुर : रंगों का त्यौहार होली को लेकर जमशेदपुर पुलिस पूरी सतर्कता के साथ तैयारी पूरी कर ली है, वही शहर के सभी थाना क्षेत्र सहित मानगो में एसएसपी और सिटी एसपी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च किया गया।सीटीएसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि होली पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए शहर के 22 चिन्हित क्षेत्रों में चेकिंग लगाई जाएगी जिससे हुड़दंगियों रैश ड्राइविंग एवं अन्य गतिविधियों पर रोक लगाया जा सके। वहीं प्रत्येक थाना में चार बाइक पेट्रोलिंग के अलावे तीन डीएसपी के नेतृत्व में पूरे शहर में गश्ती की जाएगी। साथ ही शहर के विभिन्न चार स्थलों पर क्यूअरटी की टीम तैनात रहेगी जिनके द्वारा किसी भी तरह का तनाव पूर्ण स्थिति होने पर वहां तुरंत पहुंचकर उन पर काबू पाया जा सके।

इधर शहर के विभिन्न थाना प्रभारी के नेतृत्व में अपने अपने क्षेत्र में पैदल गश्ती की गई,वहीं सिटी एसपी और एसएसपी के नेतृत्व मानगो क्षेत्र में पैदल गस्ती किया गया। इस दौरान एसएसपी ने कहा कि होली और रमजान को लेकर यह गश्ती की जा रही है ताकि लोग भय मुक्त होकर पर्व मना सके , वही किसी प्रकार की घटना को अंजाम देने के फिराक में रह रहे अपराधियों में डर का माहौल बने, वहीं उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस पूरे शहर में पूरी तरह से मुस्तैद है, साथ ही सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर रखी गई है अगर किसी प्रकार की आपत्तिजनक तस्वीर या बातों का दुष्प्रचार किया जाता है तो उस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।




