काराकाट (रोहतास) : काराकाट प्रखंड क्षेत्र में आगामी पर्व को शांति एवं सद्भावना के साथ मनाने को लेकर पंचायत स्तर पर सद्भावना समिति का बैठक किया जा रहा है। इसी क्रम में काराकाट प्रखंड अंतर्गत गम्हरिया पंचायत सरकार भवन में बुधवार को अंचलाधिकारी डॉ रितेश कुमार की अध्यक्षता में गम्हरिया पंचायत के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, दोनों समुदाय के पूजा कमिटी एवं ग्रामीणों के साथ आगामी होली, ईद एवं रामनवमी पर्व को शांति एवं सद्भावना के साथ मनाने के लिए समीक्षा बैठक की गई जिसमें कई बिंदु पर चर्चा एवं विचार विमर्श करते हुए सद्भावना समिति का गठन किया गया।

अंचलाधिकारी डॉ रितेश कुमार ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए अपील किया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य सद्भावना-शान्ति को बहाल करने का है, आप सभी शांति व्यवस्था, विधि व्यवस्था, आपसी भाईचारा, एवं सद्भावना को कायम रखते हुए पर्व को मनाए। मौके पर अपर थानाध्यक्ष रवि भूषण सहित जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, सभी पूजा कमिटी के अध्यक्ष, एवं ग्रामीण लोग मौजूद रहें।




