Advertisements
जमशेदपुर: प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी हर हर महादेव सेवा संघ श्रावण माह के चौथा सोमवारी पर भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है।इस वर्ष संघ 25 वां रजत जयंती मना रही है,इस अवसर पर भोजपुरी गायक व भाजपा सांसद मनोज तिवारी अपनी गायकी की प्रस्तुति देंगे,बता दें की संघ के प्रथम वर्ष मनोज तिवारी ने ही कार्यक्रम की प्रस्तुति दी थी।यह आयोजन साकची गुरुद्वारा मैदान में आयोजित की जाएगी।

Advertisement
इस पावन अवसर पर बेहतर अभिव्यक्ति के लिए पूर्व सांसद व संघ का मुख्य संरक्षक पशुपति सिंह को संघ सेवा रत्न से नवाजा जाएगा,इसके अलावा पत्रकारिता, चिकित्सा ,खेल,शिक्षा के क्षेत्र उत्कृष्ट कार्य करने के लिए गणमान्य को भी सम्मानित किया जाएगा।
Advertisement




