Advertisements
जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बागूनहातू डी ब्लॉक भारत सेवाश्रम के समीप रहने वाले 39 वर्षीय व्यक्ति का शव अपने ही घर के कुएं में संदिग्ध हालत में पाया गया। सूचना पर सिदगोड़ा पुलिस पहुंचकर शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पत्नी ज्योति दत्ता के अनुसार उसका पति शंभू दत्ता साकची में चाय दुकान चलाता है,जबकि वे खुद मानगो के एक ऑफिस में काम कर परिवार का भरण पोषण करती है।
Advertisement

आज सवेरे बारिश होने के कारण उसका पति दुकान नहीं गया था, दोपहर 2:00 बजे उसकी बेटी कुएं की ओर गई तो देखा कि पिता कुएं में गिरे हुए हैं। परिवार में कोई विवाद नहीं था, आशंका जताई है कि सम्भवतः कुएं में नहाने के दौरान फिसलने से वे गिर गए है।फिलहाल पुलिस पुलिस शव को जब्त कर पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
Advertisement




