Advertisements
जमशेदपुर : जमशेदपुर मे तेज धूप और गर्मी के मद्देनजर गरीब महिला सब्जी बिक्रेताओं को गर्मी से राहत दिलाने के लिए युवाओं की टोली निकल पड़ी है, रविवार को इस युवाओं की टोली ने साकची सब्जी बाजार मे गरीब महिला सब्जी बिक्रेताओ के बिच छाता और हवाई चपल का वितरण किया हैं, इन युवाओं की टोली प्रत्येक वर्ष गर्मी मे गरीबों को राहत दिलाने के लिए हर संभाव प्रयास करते है,
Advertisements
Advertisement

इसी कड़ी मे इस वर्ष युवाओं ने हवाई चपल और छाता का वितरण किया है, इनका कहना है कि शहर मे काफी गर्मी है, और सभी गरीब महिला सब्जी बिक्रेता पटमदा एवं सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से परिवार के भरण पोषण के लिए आते है और घंटो गर्मी मे बैठ कर सब्जी बेंचती है, उनका यह भी कहना है कि हर कोई इन गरीब लोगों की मदद करें तो इन गरीबों को इस भीषण गर्मी मे थोड़ी राहत मिल जाएगी।






