जमशेदपुर: जमशेदपुर में अब प्रतिदिन होने लगी है छिनतई की घटनाएं,इन दिनो अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि, रात 9 बजे के लगभग डीसी,और ssp कार्यालय के समीप बेखौफ बदमाशों ने पति के साथ स्कूटी से घर लौट रही महिला राधिका देवी का पर्स छीन लिया। जिसमें नकद 40 हजार रुपए, सोने के तीन टॉप और मोबाइल था।

जानकारी के अनुसार बाइक सवार दो युवकों ने घटना को अंजाम दिया। राधिका देवी ने बताया कि वह सोनारी बालीचेला स्कूल के पास रहती है। उसका मायके मानगो अग्निशमन विभाग के पास है। वह अपने मायके से पति मालदीप सिंह के साथ घर लौट रही थी। तभी रमेश कुल्फी के पास पीछे से तेज रफ्तार बाइक से आए दो युवकों ने उसका पर्स छीन लिया। उसने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह असफल रही इस दौरान छीनाझपटी में उसके पति ने स्कूटी पर नियंत्रण खो दिया और दोनों सड़क पर स्कूटी समेत गिर गए। सूचना पर आई पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।




