जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थानांतर्गत बागुननगर कदानी रोड में नशीला पदार्थ बिक्री करने वाली 30 वर्षीय महिला संदिग्ध अवस्था में कमरे में लटकते पाई गई।मृतक मंजीत कौर 20 दिन पूर्व ही अपने पति बलबीर सिंह उर्फ पप्पू और चार बच्चों के साथ भाड़े घर में रहने आई थी।घर मालिकिन ने बताया कि रात 2 बजे तक छत का पलस्टर का काम चल रहा था इस लिए सभी जगे हुए थे उसके बाद सब सोने चले गए मृतिका भी अकेले कमरे में चली गई, सुबह उसके बच्चों ने खिड़की से देखा कि उसकी मां की मौत गई है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतिका पहले बाग़ुनहातू में रहती थी जहां नशीला पदार्थ बिक्री करने के कारण लड़कों का जमावड़ा लगा रहता था जिस वजह से पति से भी विवाद होते रहता था,इसी कारण से स्थानीय लोगों के विरोध को देखते हुए भाड़े घर में आकर रहने लगी।घटना स्थल से गांजा का एक पुड़िया भी मिली है।इधर घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वही घटना के मुख्य कारणों को लेकर जांच में जुट गई है।




