जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थानांतर्गत राम नगर खरकई नदी किनारे से तीन अपराधियों को हथियार के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है।प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने जानकारी दी कि, सोमवार के सुबह गुप्त सूचना मिली कि तीन अपराधी नदी किनारे हथियार के साथ मौजूद है,जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छापामारी की जहां से तीनों को खदेड़ कर पकड़ा और तलाशी लेने पर उनके पास से एक देसी ऑटो पिस्टल और एक देसी कट्टा गोली के साथ बरामद किया गया।

पूछताछ में उनके द्वारा बताया गया कि बिष्टुपुर का रहने वाला शाहरुख खान हथियार बिक्री करता है,वह उसी सिलसिले में ललित यादव और राकेश कुमार के पास हथियार लेकर आया था। एसपी ने बताया कि तीनों का पूर्व में अपराधिक इतिहास रहा है,तीनों को आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।




