Advertisements
जमशेदपुर :जमशेदपुर के सिदगोड़ा थानांतर्गत बागूनहातू रोड नंबर 5 में 20 वर्षीय सोमेन दत्ता की अज्ञात अपराधियों ने हत्या कर दी जिसका शव घर के समीप ही पाया गया। पिता मंतोष दत्ता के अनुसार रात साढ़े 11 बजे वह घर से निकला था उसके बाद सबेरे 5 बजे घर के समीप सोमेन के गिरे होने की जानकारी मिली, जाकर देखने पर उसकी मौत हो चुकी थी। 
Advertisement
उन्होंने आशंका जताई कि एक सफ्ताह पूर्व नशे को लेकर कुछ लड़कों के साथ मारपीट हुई थी उन्हीं लोगों ने हत्या कर उसके शव को घर के समीप फेंक दिया।इधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।जांच में प्रथम दृष्टया गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई है,वही इस घटना को लेकर पुलिस कुछ भी बताने से इनकार किया है।
Advertisement




