फर्जी अफसर बन दिनदहाड़े की डकैती।

0 min read
Advertisements
Mukesh Jewellers

झारखंड के सबसे व्यस्ततम औजमशेदपुर माने जाने वाला शहर में, पुलिस के चौकसी के बावजूद भी दिनदहाड़े फर्जी इनकम टैक्स अफसर बनकर डकैती का अंजाम दिया गया।सुंदर नगर थाना क्षेत्र के जोड्रोगोडा लाइन टोला मकान नंबर 135 में रहने वाली महिला एम मेरी 60 वर्षीय और उनकी बेटी को बंधक बनाकर घटना को अंजाम दिया गया। महिला को इनकम टैक्स के अधिकारी बताकर डकैत, घर में घुस गए और चापड़ की नोक पर मां बेटी को डरा कर डकैती को अंजाम दिया। उनके घर से पैसे और गहने लूट ली गई। महिला ने थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। महिला ने बताया कि सुबह करीब 8:00 मै व मेरी बेटी घर में थी। इसी दौरान 6 अज्ञात लोग चार पहिया वाहन पर आए जबरन घर में घुस गए। इसमें एक महिला भी शामिल थी। सभी ने सफेद रंग के कपड़े पहने हुए थे ,और गले में आई कार्ड भी लटकाए हुए थे। पूछने पर उन्होंने बताया कि हम लोग इनकम टैक्स के अधिकारी हैं। मैंने कहा कि पुलिस को बुलाए तो उन्होंने कहा कि पुलिस आ रही है। बदमाशों ने सामने और पीछे का गेट भीतर से बंद कर दिया, और अलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखें ₹8000, सोने के कंगन, चेन, झुमका लेकर एक सफेद कागज पर साइन करवाया। इस तरह अगर फर्जी अफसर बन डकैती को अंजाम दिया जाता रहा, तो जनता कैसे अफसरो पर विश्वास करेगी। इस तरह की घटना से जनता में भय व्याप्त है। कब कहां किसके घर इस तरह की घटना घटित हो जाए, इससे जनता में डर का माहौल बनते जा रहा है।
.

Share this post

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours