रांची : मनरेगा घोटाले मामले में जेल में बंद आईएएस पूजा सिघल की जमानत याचिका रद्द हो गई है। पूरा मामला मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा हुआ हैl सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को आईएएस पूजा सिंगल की जमानत याचिका पर सुनवाई की, जस्टिस संजय कॉल और जस्टिस सुधांशु धूलिया की खंडपीठ में पूजा सिंघल की ओर से अधिवक्ता सिद्धार्थ लूथरा ने पक्ष रखा। पूजा सिंघल की खराब सेहत को देखते हुए याचिका दायर की गई। ईडी की अधिवक्ता ने जमानत देने का विरोध करते हुए अपनी दमदार तरीके से पक्ष रखा । कोर्ट ने सुनवाई के बाद जमानत देने से इनकार कर दिया। खंडपीठ ने ईडी को इन मामलों पर रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया। अगली सुनवाई 30 अक्टूबर की होगी। पूजा सिंघल को जेल में ही अभी रहना पड़ेगा। बिना किसी ठोस वजह के तारीख ले रही है, और किसी भी समय बिना अनुमति अपने रिश्तेदारों से मिल रही है। जब की किसी को भी मुलाकात के लिए परमिशन नहीं दिया गया है। आईएएस पूजा सिंघल रिम्स के सीसीटीवी फुटेज में पेइंग वार्ड के कॉरिडोर में घूमती दिख रही है। उनके साथ सुरक्षाकर्मी भी नहीं था। पूजा सिंघल और ईडी की निगाहें अब अगले होने वाली सुनवाई पर टिकी हुई है।

July 24, 2026 5: 50 pm
Breaking
- चक्रधरपुर के इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में लाखों की चोरी, आईफोन, लैपटॉप और महंगे स्मार्टफोन लेकर फरार हुए बदमाश
- डिमना डैम हादसा: छह घंटे की मशक्कत के बाद दोनों जूनियर डॉक्टरों के शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
- केरेडारी में पुलिस-राहुल दुबे गिरोह के बीच हुई मुठभेड़: राहुल दुबे गैंग के 2 धराए, एक घायल.
- डिमना लेक में दो जूनियर डॉक्टरों के डूबने से मची सनसनी, गोताखोरों का सर्च ऑपरेशन जारी.
- आदित्यपुर के मेडिट्रीना हॉस्पिटल के आईसीयू में लगी आग, लाखों की क्षति, कोई हताहत नहीं, अग्निशमन विभाग की वाहन पहुंचकर आग पर पाया काबू.
- गिरिडीह पुलिस को बड़ी सफलता : लापता युवक हत्याकांड का खुलासा, टुंडी जंगल से नर कंकाल हुआ बरामद।
- आईडीटीआर जमशेदपुर में स्पार्क मिंडा का कैंपस ड्राइव, 50 छात्र-छात्राओं का चयन।
- राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है संगठित समाज : पंडित अरुण शर्मा अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (अ) का देशव्यापी संगठन विस्तार अभियान तेज, सेवा, एकता और संस्कार को बताया भविष्य की सबसे बड़ी शक्ति





