Advertisements
धनबाद : धनबाद के बारमसिया क्षेत्र में दूसरी शादी का मामला एक व्यक्ति के लिए भारी पड़ गया। जानकारी के अनुसार, हटिया इलाके में किराना (Grocery Store) चलाने वाले एक युवक ने पहले से शादीशुदा होने के बावजूद दूसरी शादी कर ली।
Advertisement
शुरुआत में उसने अपनी पहली शादी की सच्चाई छुपाए रखी, लेकिन बाद में जब दूसरी पत्नी के परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो मामला बिगड़ गया। बताया जा रहा है कि सच्चाई सामने आते ही दूसरी दुल्हन के घरवाले आक्रोशित हो गए और उन्होंने युवक की जमकर पिटाई कर दी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Advertisement





