उदयमान अर्घ्य के साथ संपन्न हुआ महापर्व छठ।

1 min read
Advertisements
Mukesh Jewellers

झारखंड : देश के कोने-कोने में छठ महापर्व धूमधाम से मनाया गया । चार दिनों तक चलने वाला यह महापर्व सफाई, सादगी, सौहार्द, शौर्य का प्रतीक माना जाता है। दिल्ली झारखंड बिहार उत्तर प्रदेश बंगाल के विभिन्न छठ घाटों पर, छठ पर्व की श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही । चाईबासा की विभिन्न छठ घाटों सहित आदित्यपुर गम्हरिया के विभिन्न छठ घाटों पर भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। छठ ब्रतीयों की भीड़ दिन के चार बजे से ही देश के कोने-कोने में दिल्ली झारखंड बिहार उत्तर प्रदेश बंगाल सहित, विभिन्न घाटों पर जाने की ओर रुख करने लगे। वही छठ व्रतियों ने घंटो पानी में खड़े होकर नदी घाटों पर अस्तानांचलगामी भगवान भास्कर को पहले अर्घ दिया गया। वहीं दूसरे अर्घ्य देने के लिए प्रतीक्षा कर रहे घाटों पर ,उदयमान होते ही छठ व्रत के श्रद्धालुओं ने दूसरा अर्घ्य दिया। दूसरे अर्घ्य देकर चार दिनों से चले आ रहे छठ महापर्व को संपन्न किया।

छठ घाटों पर यातायात आवागमन सुचारू रूप से संचालित करते प्रशासन की टीम मौजूद रहे।छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को आने जाने में परेशानी न हो इसके लिए मुख्य चौक चौराहों पर यातायात एवं स्थानीय पुलिस मुस्तैद रहे।

Share this post

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours