
जमशेदपुर :- जहां जिला पुलिस प्रशासन छठ महापर्व की सुरक्षा व्यवस्था में लग रहा । वहीं चोरों ने मैके का फायदा उठाकर कई क्षेत्र में चोरी की घटना का अंजाम दिया है ।जमशेदपुर जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के छोटा गोविंदपुर साई मंदिर के पास रहने वाले सरकारी कर्मचारी रामा सिन्हा के घर में बीती रात चोरों ने नकद डेढ़ लाख रुपए और बीस लाख रुपए के आभूषण की चोरी कर घटना को अंजाम दिया है। छत का ग्रिल काट कर चोर भीतर घुसे और चोरी कर फरार हो गए। घर मालिक द्वारा बताया गया कि इनके तीन बेटे है। दो बेटा अभिषेक कुमार, अमन आकाश उनके साथ रहते है, जबकि एक पुत्र अमित कुमार एग्रिको में रहता है। सोमवार रात एक बजे तक सभी जागे हुए थे, इसके बाद सभी सो गए. अगले दिन मंगलवार सुबह 6 बजे सभी की नींद खुली तो घर की स्थिति देखकर सभी भौचक रह गए। घटना की सूचना तुरंत प्रशासन को दी गई। पुलिस पहुंचकर मामले की जांच में जुटी गई है।




