Advertisements

Advertisement
चाईबासा , सरायकेला : देश के कोने-कोने में छठ महापर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है । झारखंड के सरायकेला खरसावां जिले के विभिन्न छठ घाटों पर, छठ पर्व की श्रद्धालुओं की भीड़ रही । चाईबासा की विभिन्न छठ घाटों सहित आदित्यपुर गम्हरिया के बिविन्न छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। छठ ब्रतीयों की भीड़ दिन के चार बजे से ही गम्हरिया के दोमुहानी, तथा गौरी, घाटों की और रुख करने लगे थे। वही छठ व्रतियों ने घंटो पानी में खड़े होकर नदी घाटों पर अस्तानांचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ दिया गया।
Advertisements
छठ घाटों पर यातायात थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह द्वारा काफी मुस्तादी के साथ आवागमन सुचारू रूप से संचालित करते रहे।
छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को आने जाने में परेशानी न हो इसके लिए मुख्य चौक चौराहों पर यातायात पुलिस मुस्तैद रहे।






