Advertisements
Advertisement

सरायकेला : चार दिनों तक मनाए जाने वाले छठ का महापर्व, नहाए खाए के दूसरे दिन खरना के साथ प्रारंभ हो गया l खरना के साथ ही छठ व्रत की शुरुवात हो गई है। छठ पूजा कार्तिक मास की षष्ठी तिथि से छठ पूजा की शुरुवात होती है। इस पूजा में 4 दिनों तक सूर्योदय और सूर्यास्त का समय का विशेष महत्व है । नए चूल्हे पर बनता है प्रसाद। खरना के दिन महिलाएं उपवास रखती है और शाम को मिट्टी के नए चूल्हे पर आम की लकड़ी द्वारा गुड की खीर का प्रसाद बनाई जाती है l इस प्रसाद को ग्रहण करने के बाद से ही निर्जला व्रत की शुरुवात हो जाती है । साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है। छठ पूजा के दौरान पवित्रता और साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है l
Advertisement




