
जमशेदपुर : पिछले दिनों जमशेदपुर के भूइंयाडीह नदी किनारे बसे कल्याण नगर, इंदिरा नगर, बाबूडीह एवं अन्य बस्तियों के डेढ़ सौ घरों को तोड़ने का जिला प्रशासन के सर्किल ऑफिसर द्वारा नोटिस दिए जाने के बाद क्षेत्र में हलचल मच गया है। अपना आशियाना उजड़ने के डर को लेकर सोमवार को सैकड़ो की संख्या में बस्ती की महिलाओं ने आम पार्टी के नेतृत्व में उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया. और उपायुक्त को ज्ञापन सौंप कर घर नहीं उजाड़ने की मांग की महिलाओं का प्रशासन से आग्रह था कि वे सरकार और प्रशासन से कुछ भी नही मांग रहे हैं। लेकिन प्रशासन उनके घर को ना उजाड़े।एक ओर सरकार अबुआ आवास के तहत गरीबों को घर मुहैया करा रही है।और दूसरी ओर प्रशासन की ओर से बने बनाए घरों को तोड़ने का फरमान जारी कर रहे हैं।
उन्हें 18 या 20 जुलाई को सओ कार्यालय में आकर घर क्यों ना तोड़ा जाए इसका जवाब देने को कहा है इसे लेकर इन महिलाओं का कहना है कि वे लोग अपनी जान दे देंगे लेकिन अपने आशियाना उजड़ने ने नहीं देंगे फिलहाल बस्ती वासी उपायुक्त को ज्ञापन सौंप कर नोटिस को वापस लेने की मांग की है अन्यथा सड़क पर उतरकर विद्रोह करने के चेतावनी दी है




