
रांची : सरायकेला खरसावां जिला उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई एवं अन्य विभागीय प्राधिकारियों के साथ 18 जनवरी 2024 को काशी साहू कॉलेज परिसर में आयोजित होने वाले प्रमंडल स्तरीय किसान मेला सह प्रदर्शनी 2024 के सफल आयोजन को लेकर की जा रही तैयारीयों का स्थल निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान उपायुक्त ने कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर सभी संबंधित पदाधिकारीयो के साथ बैठक किया।बैठक में अब तक की जा रही तैयारी के संबंध में बिंदुवार जानकारी प्राप्त करते हुए कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई, कार्यक्रम स्थल पर पेयजल एवं चलंत शौचालय की व्यवस्था, स्टॉल आवंटन, सभी आवश्यक साइनेज बोर्ड, विभिन्न प्रखंडो से आ रहें किसानो की बैठने की व्यवस्था इत्यादि को लेकर सम्बन्धित पदाधिकारी को जिम्मेदारियां शौपी गई। इस दौरान उपायुक्त ने तीन बेहतर स्टॉल को सम्मानित करने, किसानो के बीच परिसम्पातियों का वितरण को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। विदित हो कि प्रमंडल स्तरीय किसान मेला सह प्रदर्शनी 2024 में मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री बादल पत्रलेख कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग झारखंड सरकार उपस्थित होंगे। बैठक में उपरोक्त के अलावा परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री संदीप कुमार दुराईबरू, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री झुन्नु मिश्रा, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री शंकराचार्य सामढ़, जिला भूमि सुधार उप समहर्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, उप परियोजना निदेशक आत्मा, एवं अन्य सम्बन्धित पदाधिकारी उपस्थित रहे।




