
जमशेदपुर : एल बी एस एम कॉलेज जमशेदपुर द्वारा विगत वर्ष बिरसा मुंडा कंपीटीसन अकादमी की शुरुआत की गई थी जिसमें यहां के विद्यार्थियों को निशुल्क कोचिंग की व्यवस्था की गई है। यहां के शिक्षक एवं बाहर के कुछ शिक्षक स्वेक्षा से उनका क्लास लेते हैं। विद्यार्थी प्रतियोगिता परिक्षा में शामिल होना शुरू कर दिए हैं उसी के परिणाम स्वरूप संथाली विभाग से सगुण हांसदा ने नेट की परीक्षा उत्तीर्ण कर महाविद्यालय का नाम रौशन किया है। हांसदा अभी अपेयरिंग विद्यार्थी है। प्राचार्य डॉ अशोक कुमार झा ने बेसरा को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि अगर विद्यार्थी चाहे तो वह सब कुछ प्राप्त कर सकता है।शिक्षक का काम उनका मार्गदर्शन करना है।इस अवसर पर डा डी के मित्रा, डा दीपांजय श्रीवास्तव, डा विनय कुमार गुप्ता ,प्रो पुरुषोत्तम प्रसाद डा मौसमी पॉल,प्रो अरविंद पंडित,प्रो रितु,प्रो संजीव मुर्मू उपस्थित थे। सभी ने बेसरा को बधाई दी।




