Advertisements
जमशेदपुर : मानगो में एक बार फिर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है,इस बार चोरों ने मानगो दाईगुट्टू में भवन निर्माण का कार्य कर रहे मिस्त्री की आधे घंटे में ही चोरों ने मोटर साइकिल चोरी की घटना को अंजाम देकर चलते बने।भुक्तभोगी लालू टुडू ने बताया कि वह पटमदा का रहने वाला है 10 दिनों से यहां बन रहे मकान में सिविल मिस्त्री का कार्य रहा है।
Advertisement

घटना के समय वह अपना हीरो मोटर साइकिल खड़ी कर खाने गया था आधे घंटे बाद वापस लौटा तो गाड़ी नदारद थी जिसके बाद उसने मकान मालिक और पुलिस को सूचना दी।जिसके बाद पुलिस पहुंच कर घटना की जांच में जुट गई है।
Advertisement




