कदमा : कदमा में छीनतई की घटना को अंजाम देने के बाद किसी अन्य अपराधिक घटना के लिए जुटे 2 अपराधियों को कदमा पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।
City dysp मनोज ठाकुर ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात गुप्त सूचना मिली कि कुछ युवक हथियार के साथ कदमा फार्म एरिया में घूम रहे है।

जिसके बाद dysp मनोज ठाकुर के नेतृत्व में टीम गठित कर छापामारी की गई जहां पुलिस को देखकर 4 अपराधियों में दो भागने में सफल रहे। वहीं गिरफ्तार दो अपराधियों के पास से एक ऑटोमैटिक पिस्टल, एक देसी कट्टा और गोली बरामद की गई पूछताछ में उनके द्वारा बताया गया कि एक दिन पूर्व ही रामजन्म नगर में छीनतई की घटना को अंजाम दिया था। Dysp ने बताया कि गिरफ्तार दोनों अपराधी विभिन्न मामलों में कई बार जेल जा चुके है। वहीं फरार अन्य की भी जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी।




