सरायकेला : 23 जनवरी 2026 को गम्हरिया इंग्लिश स्कूल के प्रांगण में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के निर्देशक श्री सुब्रतो राय द्वारा नेताजी की तस्वीर पर माल्यार्पण से हुआ। इसके पश्चात वाइस चेयरपर्सन श्रीमती रिंकू राय, प्रिंसिपल श्रीमती किरण चोली, एडमिनिस्ट्रेटर श्रीमती रीमा बनर्जी और सेक्रेटरी श्रीमती शिप्रा पाल ने दीप प्रज्वलित कर नेताजी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।साथ ही विद्या की देवी मां सरस्वती का भी पुजा का आयोजन बहुत ही सुंदर से हुआ ।सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने देशभक्ति गीत, नृत्य और भाषण प्रस्तुत कर कार्यक्रम को सराहनीय बनाया। बच्चों के जोश और समर्पण ने सभी का मन मोह लिया।

इस अवसर पर स्कूल की शिक्षिकाएं , मुकेश पाठक, रूपम सिंह, सरिता मिश्रा, शीला महतो, अमित महतो, रस्मिता साहू, श्वेता, पोमा, नीलु और सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के समापन पर वाइस चेयरपर्सन श्रीमती रिंकू राय ने बच्चों को संबोधित करते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस के आदर्शों और उनके बलिदानों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि नेताजी का जीवन हमें सत्य, साहस और देशभक्ति की ओर प्रेरित करता है। इस तरह, पूरे कार्यक्रम ने विद्यालय परिवार और विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना को प्रबल किया।




