
जमशेदपुर : शहर की प्रसिद्ध सामाजिक संस्था “यात्रा” ने अपने चौथे स्थापना दिवस के अवसर पर बर्मामाइंस के भक्ति नगर हनुमान मंदिर के पास एक मुफ्त चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में भक्ति नगर के निवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। संस्था की अध्यक्ष रीना सिंह ने जानकारी दी कि इस शिविर में कुल 85 लोगों की आंखों की जांच की गई, और 35 लोगों का आयुर्वेदिक चिकित्सा के तहत निशुल्क चेकअप किया गया।
इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा नेता अमरजीत सिंह राजा, बिमल बैठा, चिंटू सिंह राजपूत, जनार्दन पांडे, राहुल सिंह, मनोज मांझी, और यशवंत उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था की अध्यक्ष रीना सिंह, महामंत्री सविता देवी, नंदिनी सावंत, रूमा देवी, गुरप्रीत सिंह, चेतन अग्रवाल, जगतार सिंह, राजू शर्मा, उमेश साहू और अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।




