सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले में जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपथी के नेतृत्व में चलाए जा रहे साप्ताहिक छापेमारी अभियान से बालू माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। आज राजनगर और सरायकेला थाना क्षेत्र में छापेमारी के दौरान दो ट्रैक्टर पकड़े गए, जिनमें अवैध रूप से बालू लदी हुई थी। इसी तरह रात्रि में,चांडिल तिरूलडीह क्षेत्र में भी छापेमारी अभियान चलाया गया, जिससे माफियाओं में हड़काम मचा हुआ है। इससे पहले आदित्यपुर और गम्हरिया क्षेत्रों से भी अवैध बालू ढुलाई में शामिल दो-दो ट्रैक्टर पकड़े गए थे।जिला खनन पदाधिकारी द्वारा की जा रही इस सख्त कार्रवाई से बालू माफियाओं में भय व्याप्त है। जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपथी ने सुबह अपनी टीम के साथ छापेमारी की, जिससे माफिया गिरोहों के बीच अफरा-तफरी मच गई। इस अभियान के दौरान दो ट्रैक्टर बालू सहित जप्त किए गए हैं, और आगे की कार्रवाई जारी है।

पूर्व में भी ज्योति शंकर सतपथी ने नदी में घुसकर अवैध रूप से बालू निकालने वाली नावों को जप्त कर नष्ट किया था। उनकी इस कार्रवाई से जिले में बालू माफियाओं के खिलाफ दबाव बढ़ता जा रहा है, जिससे माफियाओं में दहशत का माहौल है। विभाग की लगातार छापेमारी और अवैध खनन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई से जिले में बालू माफियाओं की गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा रहा है।




