जमशेदपुर : शनिवार को जमशेदपुर डिमना रोड में स्तिथ एमजीएम कॉलेज परिसर में बने नए अस्पताल भवन और ओपीडी का राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने फीता काटकर उद्घाटन किया. इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता भी मौजूद थे बता दे की यह अस्पताल 375 करोड़ की लागत से 71 हजार 500 स्क्वायर फीट में बने 751 बेड का 7 मंजिला अस्पताल है. जिसे आधुनिक उपकरण से लैस किया गया है इस उद्घाटन समारोह के दौरान मुख्यमंत्री अतिरिक्त 100 बेड का सीसीयू का शिलान्यास किया इसके साथ ही भविष्य में यह अस्पताल 851बेड का अस्पताल बन जायेगा जिससे जमशेदपुर सहित आसपास के लोगो को इलाज कराने में काफी सुविधा होगी।

इसे लेकर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा की इस अस्पताल के आरंभ हो जाने से अब लोगो को टीएमएच पर आश्रय नही रहना पड़ेगा इस अस्पताल में विश्वस्तरीय अपकरण से लैस है। वही उन्होंने कहा की साकची स्तिथ एमजीएम के 500 बेड वाली अस्पताल के लिए युद्ध स्तर पर कार्य चल रहा है इसके बन जाने से शहर वासियों को दूसरे राज्य के अस्पताल में नही जाना पड़ेगा।





