
जमशेदपुर : बिरसानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहरदा बस्ती में जलपूर्ति योजना के अंतर्गत पानी पाइप बिछाने के लिए खोदे गए गड्ढे में अचानक ट्रैक्टर पलट जाने से अनहोनी की घटना घटे घटे बचा। काफी मशकत से ट्रैक्टर को बाहर निकाला गया। इस घटना के बाद से बस्ती वासियो में विभाग के प्रति आक्रोश है। बस्ती वासियों का कहना है कि पिछले 2 महीने से मोहरदा क्षेत्र में बन रहे, एक आलीशान बिल्डिंग के लिए जुस्को की ओर से पानी का पाइप बस्ती के बीचों बीच होते हुए ले जाया जा रहा है। जिसको लेकर गड्ढे खोदे जा रहे हैं। लेकिन पाइप बिछाने के बाद गड्ढे को पूर्ण रूप से नहीं ढकने के कारण बस्ती वालों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामने करना पड़ा है। इतना ही नहीं 2 महीने से गड्ढा खोदने की वजह से पाइप लीकेज हो गई है। जिस कारण से जलापूर्ति भी निरंतर बाधित हो रही है। कई बार जुस्को को सूचना देने के बावजूद, किसी प्रकार का कोई स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। गड्ढे को सही तरह से नहीं ढकने की वजह से गुजर रहे ट्रैक्टर उसमें पलट गया। यह तो गनीमत थी की समय रहते चालक ट्रैक्टर से कूद कर अपनी जान बचाई। फिलहाल अब बस्ती वासियो का कहना है की जब तक इसका स्थायी समाधान नहीं निकाला जाएगा तब तक पानी का पाइप आगे ले जाने नहीं देंगे।




