
रोहित कुमार पटना: बिहार में सत्ता परिवर्तन एवं सियासी खींचतान के बीच वैशाली जिले में बमबारी और गोलीबारी करते हुए खूनी घटना को अंजाम देते हुए पूर्व विधायक के भाई को गोली मारकर अपराधियों द्वारा हत्या कर दी गई है। बिहार में जहां सत्ता परिवर्तन किए जाने के लिए सभी राजनीतिक दल अपने-अपने बैठकें कर रही हैं।
वहीं वैशाली जिले में अपराधियों द्वारा पूर्व लोजपा विधायक की भाई को गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बिहार में चल रही सियासी खींचतान के बीच पूर्व विधायक के भाई को गोलियों से भून दिया गया। पूर्व लोजपा विधायक के भाई की सरेआम गोली मार कर हत्या कर दी गई । जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार देर शाम 2 बाइक सवार 4 अपराधियों ने गोली मारी है। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना लालगंज थाना क्षेत्र के बाइपास सब्जी मंडी के पास की बताई जा रही है। घटित इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी और दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर अपराधियों को पकड़ने में जुटी हुई है।




