
जमशेदपुर : 26 जनवरी संविधान हमें जाति और धर्म के नाम पर बटने नहीं , बल्कि सभी धर्म जाति से ऊपर उठकर राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करता है |
उक्त बाते चौका थाना प्रभारी शैलेंद्र टुडू ने राष्ट्रीय ध्वजा रोहन के क्रम मे कहीं | हमारे देश का संविधान सशक्त संविधान है। मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का समावेश संविधान में निहित है। ध्वजारोहण के समय क्षेत्र के काफी संख्या में समाजसेवी ,जनप्रतिनिधि एवं स्कूल के छात्र-छात्राएं एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने कहा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष चौका थाना में काफी धूमधाम से झंडा फहराया गया और काफी संख्या में, हर वर्ष से लोग इस बार अघिक उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। उपस्थित लोगों ने कहा की थाना प्रभारी शैलेंद्र टुडू की इस क्षेत्र में मजबूत पकड़ और अच्छे व्यवहार होने के कारण लोगों की उपस्थिति ज्यादा है।




