Advertisements

Advertisement
सवंवादाता हरि शर्मा। चाईबासा बस स्टैंड के सामने स्थित मंगलाहाट में बीती देर रात करीब 1 बजे अचानक आग लग गई। आग ने कई दुकानों को अपने चपेट में ले लिया, जिससे लाखों का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण लोग शॉर्ट सर्किट बता रहे हैं। जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने देर रात लगभग 1 बजे चाईबासा मंगलाहाट की दुकानों से धुंआ उठते देखा। दौड़कर जाकर देखा तो एक दुकान से आग के लपटे उठ रही थी। उसके बाद आग फैलने से उस दुकान से सटी अन्य दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। अगलगी की इस घटना में 5 दुकानों दुकानों को नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया पर सफल नहीं हो सके। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाया गया। घटना में दुकानदारों का लाखों का सामान नुकसान हुआ है।
Advertisement




