
रांची : झारखंड की धनबाद जिले से एक दर्दनाक लोम हर्ष हृदय विदारक घटनाएं घाटी है। जिसमें एक बच्ची सहीत दो महिलाओं की जिंदा जल जाने की घटनाएं घटित हुई है। झारखंड के धनबाद जिला के केंदुआ बाजार में दर्दनाक हादसा हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आजाद चौक के पास सोमवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे एक दुकान और मकान में आग लग जाने से एक चार साल की बच्ची और दो महिलाओं की मौत हो गयी है। मृतकों में दुकान मालिक सुभाष गुप्ता की मां उर्मिला देवी (65), बहन प्रियंका गुप्ता (35) और पुत्री सौम्या गुप्ता उर्फ मौली (चार वर्ष) शामिल हैं। सुभाष गुप्ता की पत्नी सुमन गुप्ता और 20 माह के पुत्र शिवांश का इलाज धनबाद सदर अस्पताल में चल रहा है। प्राप्त सूत्रों के अनुसार आग बुझाने के दौरान लगभग 20 लोग भी घायल हुए हैं। उन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संकरा रास्ता होने के कारण दमकल घटनास्थल पर नहीं पहुंचने के करण फायर ब्रिगेड की छोटी गाड़ी से बचाव कार्य चलाया गया। जानकारी के अनुसार, केंदुआ बाजार में सुभाष गुप्ता की एसके जेनरल स्टोर नामक दुकान और पीछे गोदाम है। दुकान के ऊपर मकान है। जहां परिवार रहते हैं। घटना के वक्त दुकान बंद थी। अचानक लोगों ने दुकान में आग देखी, तो शोर मचाना शुरू किया। कुछ लोग बाल्टी से पानी फेंकने लगे। सीढ़ी के सहारे मकान में फंसे लोगों को निकालने का प्रयास किया। फायर ब्रिगेड को कॉल किया गया। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और घर में फंसे परिवार के लोगों को निकाला। जिसके बाद अस्पताल में तीन लोगों की मौत हो गयी। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। बताते चलें कि, इसी साल 28 जनवरी को हाजरा क्लिनिक में आग लगने से पांच लोगों की और 31 जनवरी को आशीर्वाद टावर में आग लगने से 14 लोगों की मौत हो गयी थी। धनबाद जिले में आए दिन आग लगने से घटनाएं घटित हो रही है।




